नोट बंदी का असर किसानो में अब साफ़ दिखाई दे रहा है, कटाई-बुवाई को लेकर बढ़ी बेचैनी
November 16, 2016 7:46 am
गुलज़ार अहमद प्रभाव इंडिया के लिए
बेवा चौराहा-डुमरियागंज (सिद्धार्थ नगर)
नोट बंदी के आदेश के एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी बैंको में लोगो की लम्बी कतारे देखने को मिल रही है | बुधवार को सुबह से ही बेवा चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक में लम्बी लाइनो में लगे लोग दिखाई दे रहे
बैंको में लगी लाइनों में सबसे ज्यादा छोटे किसान नज़र आरहे है | किसानो को सबसे ज्यादा परेशानी इस बात की है कि अभी धान की कटाई ख़त्म हुयी है या कई जगह धान की कटाई चल रही है |
इसके तुरंत बाद रबी की फसल के लिए बुवाई की जानी है | ऐसे में किसानो को पैसे की बहुत आवयश्यकता होती है | खेत की कटाई करने वाले कम्बाईन मालिक हजार पांच सौ के नोट ले नहीं रहे है | खाद बीज के दुकानदार भी हजार पांच सौ के नोट नहीं ले रहे है |
ऐसे में किसान क्या करे? अरनी निवासी बुधई हजार की नोट लेकर खाद के लिए दौड़ भाग कर रहे है | परन्तु कोई लेने वाला नहीं |
कर्ज लेकर धान की कटाई करवा ली अब रबी के बुवाई के लिए क्या करे घर में पैसे नहीं है | बैंको पर्याप्त धन की निकासी नहीं हो पा रही है | अनाज का भी कोई नकदी खरीददार नहीं है | ये शब्द थे बैंक में पैसे के लिए लाइन में लगे ब्रजेश कुमार चौधरी के…
जानकारों के अनुसार तमाम किसानो को इस प्रकार की समस्या का सामना फिलहाल अभी कुछ दिनों तक करना पड़ सकता है |