उत्तर प्रदेशजिलेवार खबरेंबलरामपुरबस्तीविचारशिक्षासमाजसिद्धार्थनगर
थाईलैंड से रजत पदक लेकर लौटी रिया श्रीवास्तव का हुआ ज़ोरदार स्वागत, बढ़नी में जश्न का माहौल
May 29, 2018 1:58 pm
प्रभाव इंडिया न्यूज़
बढ़नी- सिद्धार्थनगर । थाईलैण्ड में आयोजित 20वीं साउथ ईस्ट एशियन वीमैन (अंडर-17) चैंपियन में रजत पदक जीतकर लौटी बढ़नी की बेटी रिया श्रीवास्तव का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बढ़नी के लोहियानगर निवासी अनिल श्रीवास्तव की पुत्री रिया श्रीवास्तव गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की खिलाड़ी हैं। वह राष्ट्रीय खेलों में कई बार अपना जौहर दिखाकर लोहा मनवा चुकी है। इस बार भी रिया ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उप्र वॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष मु. इब्राहिम ने बताया कि 13 से 17 मई तक 20वीं साउथ ईस्ट एशियन वीमैन (अंडर-17) नाखोनपैथोम (थाईलैंड) में आयोजित की गई थी। जिसमें भारत की टीम ने रजत पदक पर कब्जा किया है। अपने गृह नगर में गाजे-बाजे एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत कर नगर भ्रमण कराया। इस दौरान जागृति स्पोर्टिगं क्लब के महा मंत्री करम हुसैन इदरीसी, पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव, माता प्रतिभा श्रीवास्तव, जुग्गीराम राही, अरविंद गुप्ता, शम्भू गुप्त, शाकिर अली, कृष्ण गोपाल जायसवाल, संजीव राणा, विपिन चंद, विनय शर्मा, कुमारी निशा, सिद्धार्थ गौतम, कुमारी वंदनी, कुमारी संगीता, सानू गुप्ता आदि मौजूद रहे।