ताज़ा खबर

IMG_20191007_150740

Prabhav India : आप नेता इमरान लतीफ़ को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बनाये गए यूपी के उपाध्यक्ष, हर्ष

IMG_20191007_150740

जीएच कादिर

लखनऊ / स्मसिद्धार्थनगर । आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का आधिकारिक एलान कर दिया है। आज लखनऊ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। आम आदमी पार्टी के नेता सिद्धार्थनगर जनपद के इंजीनियर काज़ी इमरान लतीफ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर क़ाज़ी इमरान लतीफ उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 12 उपाध्यक्ष, 16 प्रदेश सचिव और छह कार्यकारिणी सदस्य हैं।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की संत कबीर नगर जनपद की रहने वाली आम आदमी पार्टी की कद्दावर महिला नेता नीलम यादव को “आप” की महिला इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर क़ाज़ी इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों के संगठन की समीक्षा करके संगठन की मज़बूती के लिए ज़रुरी क़दम उठाये जाएंगे।
इंजीनियर क़ाज़ी इमरान ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव पूरे दमख़म के साथ लड़ेगी, इसके पार्टी ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

इमरान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश भर के आप कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। विशेष रूप से बस्ती गोरखपुर मंडल के आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। जनपद सिद्धार्थनगर के जिला उपाध्यक्ष जंगबहादुर चौधरी, कोषाध्यक्ष आफताब रज़ा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी इरफानुल हक़ हाशमी, मीडिया प्रभारी नन्दलाल सोनी, बस्ती के जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, सन्तकबीरनगर जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, गोरखपुर के ज़िलाध्यक्ष वैभव जायसवाल, देवरिया के जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान, कुशीनगर ज़िलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, महाराजगंज के जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता, गोंडा ज़िलाध्यक्ष दिगगज पांडेय समेत हज़ारों आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए इंजीनियर क़ाज़ी इमरान लतीफ़ को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Prabhav India

prabhavindia

prabhav india Prabhav india