ताज़ा खबर

20161125_221215

26 नवम्बर : जानिए इस तारीख का देश के लिए क्या है महत्त्व

 

20161125_221215

लखनऊ : भारत में 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे काफी महत्वपूर्ण जानकारी है। भारतीय संविधान काे दुनिया के सबसे बेहतरीन संविधान में से एक कहा जाता है। क्याेंकि यह हर किसी काे समानता का अधिकार देता है। भारतीय संविधान काे तैयार करने में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सबसे अहम याेगदान रहा है। उन्हें भारत के संविधान का जनक कहा जाता है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के प्रथम कानून मंत्री के रुप में सेवा करने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद उन्हें 29 अगस्त को संविधान की प्रारुप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वह भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे और उन्हें मजबूत और एकजुट भारत के लिए जाना जाता है। दरअसल वर्ष 1949 में 26 नवम्बर के दिन ही संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जिसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Prabhav India

prabhavindia

prabhav india Prabhav india